सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

बिहार विधानसभा रविवार अपने स्वर्णिम इतिहास का 100वां साल पूरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष शुभारंभ-सह-प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने शॉल और प्रतीक चिह्न देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्व. डॉ शैवाल गुप्ता की शोक सभा में शामिल हुये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके विचारों को जानना चाहिए। उन्होंने आद्री परिवार से आग्रह करते हुए कहा कि उनके आलेखों और विचारों को प्रकाशित करायें, जो भी जरूरत होगी सरकार सहयोग करती रहेगी।
 
👉 . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देशन में राज्य में पशुओं के नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जा रहा है। इस संबध में कृषि और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव डॉ एन. सरवण कुमार ने कहा कि पूर्णिया में सीमेन स्टेशन की स्थापना हो गई है। अगले पांच वर्षों में प्रशिक्षण के बाद 12 हजार कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को कार्य में लगाया जाएगा। कम्फेड के अलावे बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय में ट्रेनिंग सेंटर खोल दिये गये हैं।
 
👉 उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किशनगंज जिला के समाहरणालय सभाकक्ष में बुडको तथा राजस्व संबधी मामलों की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कोरोना काल में जिलाधिकारी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
 
👉 अररिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच ने पैक्स चुनाव, 2021 की पूर्व तैयारी के संबंध में गठित कोषांग के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त दावा आपत्तियों का ससमय निष्पादन का निर्देश दिया।
 
👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जिला कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग की संचालित योजनाओं से संबंधित संचिकाओं की जांच की तथा जिला कल्याण पदाधिकारी से बिंदुवार जानकारी प्राप्त की।
 
👉 जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सहरसा स्टेडियम में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत आयोजित वाहन मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 45 लाभार्थियों को वाहन की चाबी प्रदान की।
 
👉 नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने डी.आर.डी.ए. सभागार में सरकारी भूमि के कंप्यूटराइजेशन कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने सभी अंचलों के कार्यपालक सहायकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
👉 बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों और विभागों में कार्यरत कर्मियों को दी जाने वाली योजनाओं का लाभ ससमय दिलाने समेत कई दिशा-निर्देश दिये।