सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने राज भवन में मुलाकात की...

 संवाददाता : रांची झारखंड

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से रविवार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने राज भवन में मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने बिरसा कॉलेज, खूँटी अंर्तगत संचालित महिला महाविद्यालय, खूँटी में कार्यरत शिक्षकों/शिक्षकेतर कर्मियों को विगत 30 माह से वेतन न मिलने संबंधी मामलों पर प्रकाश डालते हुए आग्रह किया कि इन्हें शीघ्र ही वेतन मिले, इस दिशा में कार्रवाई की जाय। उन्होंने उक्त अवसर पर राज्य में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय की भी जानकारी दी।