शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान बिहार के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सभी क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।

👉पटना के जिलाधिकारी ने 17 फरवरी से 3 मार्च, 2021 तक पंचायतों में आयुष्मान पखवाड़ा का सफल आयोजन सुनिश्चित कराने हेतु बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा माइक्रोप्लान के अनुरूप लाभुकों को गोल्डन कार्ड से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
 
👉समस्तीपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभांकर ने निर्वाचकों की सुविधा एवं सहजता हेतु समाहरणालय परिसर स्थित जिला योजना कार्यालय भवन में ‘E-Epic Kiosk’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
 
👉जहानाबाद के जिला पदाधिकारी ने हुलासगंज प्रखंड के दावथु पंचायत में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
 
👉दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जाले प्रखंड का दौरा किया तथा नल-जल योजना, दाखिल खारिज, परिमार्जन पोर्टल पर लंबित आवेदन के निष्पादन, पैक्स चुनाव एवं पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ भू-राजस्व की प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने रोह प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के क्रियाकलापों को बारीकी से देखा एवं अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही डी.आर.सी.सी. भवन में कौशल विकास के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
 
👉सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के गवर्निंग बॉडी की बैठक की गई। साथ ही उन्होंने आयुष्मान पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में समीक्षा की।
 
👉गोपालगंज के जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आर.सी.एच. पोर्टल पर शत-प्रतिशत एंट्री का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई और 15 दिनों के अंदर रंग-रोगन का कार्य पूरा करने का निर्देश।
 
👉खगड़िया के जिलाधिकारी ने सभी सहकारिता पदाधिकारियों एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ धान अधिप्राप्ति के संबंध में समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिले में अब तक लक्ष्य के विरुद्ध 89% से अधिक धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है।
 
👉वैशाली की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।