मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभाकक्ष में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य-कलापों की जानकारी ली। इस दौरान बैठक में विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह शामिल हुए।

👉अररिया के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच ने टाउन थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर बैठक की। उन्होंने संबंधित पूजा समिति के संचालक एवं जन प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने निर्माणाधीन प्रेक्षागृह का निरीक्षण कर निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित कार्यपालक अभियंता को प्रेक्षागृह के सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
 
👉सीवान के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के साथ संयुक्त बैठक की। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने गिरियक प्रखंड के घोड़ाकटोरा में गंगाजल उद्वह योजना के तहत निर्माणाधीन कृत्रिम जलाश्य के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने धान अधिप्राप्ति को लेकर बैठक की। उन्होंने धान अधिप्राप्ति, सी.एम.आर. की स्थिति, किसानों के भुगतान की स्थिति, गनी बैग की उपलब्धता आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉नवादा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्त समीक्षा बैठक की। उन्होंने भूमि विवाद निपटारा एवं आगामी सरस्वती पूजा, 2021 के सफल आयोजन को लेकर विधि-व्यवस्था से संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉समस्तीपुर के जिलाधिकारी ने शशांक शुभंकर के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडस्तरीय वरीय प्रभारी पदाधिकारियों ने आवंटित पंजीकृत राईस मिलों की जांच की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जिले में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक की एवं उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने आगामी बिहार माध्यमिक परीक्षा, 2021 के लिये प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।