शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

जलवायु परिवर्तन के लिए जागरूकता आवश्यक : एप्को महानिदेशक राजन

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश


                            प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं महानिदेशक एप्को अनुपम राजन ने विश्व नमभूमि दिवस पर आयोजित कार्यशाला में कहा कि जलवायु परिवर्तन के लिए जागरूकता आवश्यक है।


वन विहार भोपाल के सहयोग से विभिन्न जन-जागरूकता के कार्यक्रम किये जा रहे हैं यह सराहनीय है। इसी श्रंखला में 31 जनवरी को वर्ड लाचिंग की गई, जिसमें विषय-विशेषज्ञ मोहम्मद खलिक ने पक्षियों के विषय में बताया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. विनिता विपट ने रामसर साइट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञ के रूप में श्री अजीत सोनकिया पूर्व आईएफएस अधिकारी एवं डॉ. विपिन व्यास सह-प्राध्यापक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा वैटलैण्ड एवं जलवायु परिवर्तन पर व्याख्यान दिए गए। श्रीमती संगीता राजौरा संचालक वन विहार वन्य प्राणी संरक्षण का महत्व एवं वैटलैण्ड की भूमिका पर विचार व्यक्त किए एवं छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उत्कृष्ट लेखों को 2 फरवरी, 2019 के विश्व वैटलैण्ड दिवस पर पुरस्कृत किया जायगा।


श्री जितेन्द्र सिंह राजे वैटलेण्ड प्राधिकरण के सदस्य सचिव व कार्यपालन संचालक एप्को वैटलैण्ड मार्च का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। मार्च सैर-सपाटा भोज वैटलैण्ड के निकट से वन विहार तक की गई।


इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच ओपन हाउस क्विज भी की गई। क्विज में पर्यावरण एवं वैटलैण्डस से संबंधित सामान्य प्रश्न पूछे गए एवं सही जबाव देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अंत में श्री अजय मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।