गुरुवार, 23 मई 2019

राज्यपाल द्वारा विद्याभारती के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश



         राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्यप्रदेश हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में चयनित विद्यार्थियों को राजभवन में स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र प्रदान किये। राज्यपाल ने उड़ान संस्था के तीन बच्चों को राजभवन की ओर से पुस्तकें भेंट की। ये तीनों बच्चे 10 एवं 12वीं कक्षा की स्वयं पढ़ाई करते हुए स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षित और संस्कारित करने का काम कर रहे हैं।


इस अवसर पर विद्याभारती मध्य क्षेत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश बरतूनिया, विद्याभारती मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,उड़ान संस्था के अध्यक्ष विभांशू जोशी,अखिल भारतीय बालिका शिक्षा प्रमुख रेखा चूड़ास्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।