शुक्रवार, 7 जून 2019

एडीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया सफाई अभियान...

संवाददाता : रूद्रपुर उत्तराखंड 


               विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल व कलक्टेªट के अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा कलक्टेªट परिसर में साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा पर्यावरण को संरक्षित करना हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है साभी लोगों को इसके लिये आगे आना होगा। उन्होने कहा अपने आस-पास सफाई रखे जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। उन्होने कहा पालिथिन का प्रयोग बिलकुल न करें यह स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है।



  उन्होने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा अपने बैठने की जगह व आस-पास की जगह को साफ सुथरा रखे।उन्होने कहा कुडे को निश्चित स्थान पर ही डाले साथी पर्यावरण की रक्षा हेतु पालिथिन का प्रयोग न करें। उन्होने कहा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिये हर व्यक्ति एक पेड अवश्य लगाये व उसकी देख-रेख करें।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पीएस बच्छवाण,अमित वर्मा,गौरव रावत,सुनील बाबू,हेम पाण्डे,राहुल जोशी आदि उपस्थित थे।