गुरुवार, 22 अगस्त 2019

बाढ पीडितो का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल...

प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली


      हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से रविवार को दो बार में छोडा पानी आखिर दिल्ली में आ ही गया और बुधवार की सुबह से ही दिल्ली के गढी मैंडू गांव, पुराना उस्मान पुरा गांव के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा। इसके चलते शासन और प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया।



हालांकि प्रशासन ने मंगलवार को ही यमुना खादर में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। वावजूद इसके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद एंव राजस्व मंत्री दिल्ली सरकार जिले के अधिकारियों सहित गढीं मेंढूं गांव दूसरा पुस्ते पर बाढ पीडितों ने मिलने पहुंचे। उनके साथ जिलाधिकारी शशि कौशल पूर्वी जिला डीएम दीपक सिंदे सहित कई दिल्ली पिल आलाधिकारी साथ रहे।


 मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि कल से यमुना का जल स्तर घटने लगेगा। वैसे बाढ रपीडितों को कोई परेशानी नही है जिला प्रशासन उनकी हर परेशानी को दूर कर रहा है।


जिलाधिकारी उत्तर-पूर्वी जिला शशि कौशल ने बताया कि जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से लगे हुए है। किसी भी परिवार को कई परेशानी नही है, यदि कोई परेशानी सामने आती है, तो तुरन्त दूर किया जा रहा है।