सोमवार, 19 अगस्त 2019

ललित शौर्य के बाल कहानी संग्रह दादाजी की चौपाल का विमोचन...

संवाददाता: देहरादून उत्तराखंड 


      उत्तराखंड के युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य के बाल कहानी संग्रह दादाजी की चौपाल का विमोचन राज्यपाल बेबीरानी मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया गया। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा ललित संभावनाओं के लेखक हैं। उनसे अभी और अधिक अपेक्षा की जा सकती है। उनका यह कहानी संग्रह बच्चों को बहुत ज्यादा आकर्षित करेगा। इस कहानी संग्रह में बच्चों को सीखने के लिए बहुत कुछ है।



ललित शौर्य का इससे पूर्व एक कविता संग्रह प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने छरू किताबों का संपादन भी किया है। ललित अब तक दो सौ से अधिक बाल कहानियाँ लिख चुके हैं। उनकी कहानियाँ चंपक, नंदन, देवपुत्र, बालभूमि, बाल भास्कर, बालप्रभात आदि राष्ट्रीय पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित हो रही हैं।


शौर्य की बाल कहानियों का अनुवाद अंग्रेजी,गुजराती,तेलगु,कन्नड़, मराठी भाषाओं में भी हो चुका है। इसके आलावा शौर्य व्यंग्य, लघु कथा और कविताएं भी लिखते हैं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण पुरोहित, अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।