शनिवार, 7 सितंबर 2019

पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस पर गम्भीरता से कार्य करें : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

संवाददाता : जयपुर राजस्थान 


      जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बी डी कल्ला ने कहा कि पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है, इस पर गम्भीरता से कार्यवाही करें व समस्याओं के समाधान के प्रयास करें। कल्ला शुक्रवार को जोधपुर डिस्कॅाम सभागार में पी एच ई डी के अधिकारियों की संभागीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। 

 


 

बैठक में उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्याओं के निस्तारण के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर देखें व समस्याओं के समाधान करें। लोगों की शिकायतें सुने। समस्या वाले गांव व ब्लाक को विशेष रूप से देखें। उन्होंने हर घर जल योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि बड़े गांवों को पहले कवर करें। उन्होंने जोधपुर संभाग में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट व योजनाओं की जानकारी ली व उनकी वर्तमान प्रगति को जाना। उन्होंने जोधपुर शहर की वर्तमान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, शहर की मांग, फिल्टर प्लांट व नये फिल्टर प्लांट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जोधपुर शहर को वर्तमान में मिल रहे पानी व आवश्यकता को जाना। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखा जावे। 

 

उन्होंने बालोतरा, नाकौड़ा में पानी पहुंचाने के बारे में जाना। उन्होंने सिवाना, शिव में पानी की समस्या का समाधान करने व अधिकारियों को मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोधपुर शहर में चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने माणकलाव गौशाला में पेयजल कनेक्शन के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने संभाग की पेयजल व्यवस्था व विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों को जल संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया जावे। पानी की बचत करना बताये। अनावश्यक पानी का दुरूपयोग नहीं करें। 

 

बैठक में मुख्य अभियंता परियोजना जोधपुर नीरज माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता टी सी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता नगर वृत दिनेश पेडीवाल, अधीक्षण अभियंता जिला वृत रणजीतमल सिंघवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।