शनिवार, 16 नवंबर 2019

श्याम नगर में रहवासियों की निगरानी में होगा सीवेज निर्माण कार्य : मंत्री पी.सी. शर्मा

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश


      जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने श्याम नगर में 24 लाख रुपये लागत की नई सीवेज लाइन के निर्माण कार्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि निर्माण और मरम्मत के सभी कार्य रहवासियों की निगरानी में होंगे। स्थानीय नागरिकों के संतुष्ट होने पर ही कार्य की पूर्णता मानी जायेगी। पी.सी. शर्मा ने श्याम नगर में शीघ्र ही जल-प्रदाय के लिये टंकी निर्माण के निर्देश दिये।