शुक्रवार, 31 जनवरी 2020

लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निष्ठा से निभाये : विधानसभा अध्यक्ष

संवाददाता : जयपुर राजस्थान


      राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने कहा है कि सिद्धांत विहिन राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निष्ठा से निभाने के लिए मौलिक कत्र्तव्यों का पालन करना होगा।

 


 

डॉ. जोशी गुरूवार को यहां बिड़ला सभागार में महानगर टाइम्स के प्रधान सम्पादक श्री गोपाल शर्मा की पुस्तक गांधी - जयपुर सत्याग्रह के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉं. जोशी ने पुस्तक का लोकार्पण किया। विधान सभा अध्यक्ष ने स्वतत्रता संग्राम सेनानियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कृति की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य युवा पीढ़ी को मार्ग दर्शन देगा। समारोह को पद्म भूषण डी.आर.मेहता और साहित्यकार चन्द किशोर आचार्य ने भी सम्बोधित किया। पुस्तक के लेखक गोपाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुडे़ जयपुर के प्रसंगों को विस्तार से बताया।