गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

जेपी नड्डा प्रकाश सिंह बादल से मिलने बठिंडा पहुंचे,पंजाब का यह पहला दौरा...

संवाददाता : चंडीगढ़ पंजाब 


      जेपी नड्डा का भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान बनने के बाद पंजाब का यह पहला दौरा है। जेपी नड्डा बठिंडा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मिलने के लिए पहुंचे हैं। जिनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



हालांकि मीडिया को उनसे दूर ही रखा गया है। पर जेपी नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि नड्डा प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात करने के बाद सीधा दरबार साहिब जाकर अपनी हाजिरी लगवाएंगे और वहीं पर मीडिया से बातचीत करेंगे।


सरदार प्रकाश सिंह बादल एक महान राजनीतिज्ञ है। जिन्हें राजनीति का बाबा बोर्ड भी कहा जाता है। बीते दिनों प्रकाश सिंह बादल ने सी ए ए पर एक बयान दिया था, जिस मैं सी ए ए का विरोध साफ नजर आ रहा था। इसलिए जेपी नड्डा और प्रकाश सिंह बादल की मुलाकात पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।