शनिवार, 21 मार्च 2020

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया...

संवाददाता : नई दिल्ली


      उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन तिलक राज कटारिया ने अपना बयान जारी कर बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। विश्व के अनेक देशों में कोरोना महामारी तीसरी या चैथी स्टेज तक पहुंच चुकी है जिसके कारण वहां काफी संख्या में मौतें हो रही हैं।

 


 

कटारिया ने बताया कि कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए देश के सभी राज्य सरकारें और केन्द्र सरकार ने काफी गाईड लाईन्स जारी किये हैं जिसमें कि मुख्य बिंदु जनता के चमतेवद जव चमतेवद सम्पर्क से बचने की अपील की गयी है। इसकी कारण शिक्षण संस्थान, सिनेमा हाॅल, माॅल, काॅमर्शियल काॅम्पलेक्स आदि जहां कि जनता अधिक संख्या में जाती है, के बंद करने के आदेश जारी ही नहीं किये हैं बल्कि कुछ शिक्षा बोर्डो ने अपनी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं और कुछ राज्य सरकारों ने अपने यहां के सरकारी कार्यालयों में स्टाफ को 50-50 प्रतिशत प्रतिदिन आने के लिए बांट दिया है। हमंे चमतेवद जव चमतेवद सम्पर्क से बचने की जरूरत है। 

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता की दैनिक नागरिक समस्याओं के कारण इसके कार्यालयों में जनता की निर्बाध आवाजाही होती है। जिसके लिए शत-प्रतिशत सैनीटाईजेशन और सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिसके लिए निगम के विभाग व कर्मचारी/अधिकारी हरसंभव प्रयासरत् हैं।

 

कटारिया ने बताया कि उन्होंने एक प्रस्ताव के माध्यम से आग्रह किया है कि निगम के सभी कार्यालयों में केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर स्टाफ को जहां वह घर पर रहकर अपना काम कर सकता है, अथवा कार्यालय में भी 50 प्रतिशत संख्या या इससे भी कम संख्या में काम हो सकता है, के आदेश जारी किये जाएं जो कि 31 मार्च 2020 तक लागू रहेंगे। 

 

उन्होंने अपने प्रस्ताव में यह भी सुझाव दिया है कि:-

 

⦁ उत्तरी दिल्ली नगर निगम हेडक्वार्टर सिविक सैंटर के ”ए-विंग“ को 31 मार्च 2020 तक बंद करना चाहिए क्योंकि यहां पर बहुत संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। 

⦁ कोरोना के नियंत्रण के लिए लगाए गए स्टाफ को उनके कार्य की आवश्यकता के अनुसार सभी उपकरण (दस्ताने, मास्क, सैनीटाईजर आदि) तुरंत जारी किये जाएं। 

⦁ कोरोना नियंत्रण कार्य पर लगाए गए स्टाफ को एक निश्चित मानदेय भी स्वीकृत किया जाए।

⦁ यदि नगर निगम के किसी स्टाफ को दुर्भाग्यवश कोरोना वायरस की बीमारी हो जाती है तो उसका सारा चिकित्सीय खर्च नगर निगम दे तथा उसकी इस कारण हुई अनुपस्थिति को विशेष अवकाश जो कि उसको नियमानुसार मिलने वाली छुट्टियों के अतिरिक्त हो, माना जाए।

 

कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने निगम आयुक्त को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 19 मार्च को देशवासियों से जनहित में की गयी अपील पर रविवार 22 मार्च जनता कफ्र्यू को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए निगम की घर-घर जाने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल जनता कफ्र्यू की सूचना देने में लगायें तथा कोरोना वायरस से सजग व सावधानी बरतने के लिए भी लोगों को जागरूक करने की व्यवस्था करें तथा निगम मुख्यालय सिविक सैंटर के ए-विंग जहां बहुत संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है, को 31 मार्च 2020 तक अवश्य बंद कर दें। 

 

उन्होंने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर व अध्यक्ष-स्थायी समिति से 23 मार्च 2020 को निर्धारित निगम सभा को 31 मार्च 2020 तक स्थगित करने का आग्रह किया।