बुधवार, 13 मई 2020

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मजदूरों, किसानों, उद्योगों के लिए 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पैकेज से निश्चित तौर पर आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे श्रमिकों, किसानों, कुटीर उद्योगों, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बङी राहत मिलेगी। देश का हर तबका इससे लाभान्वित होगा। लोकल इकोनोमी को बढ़ावा मिलेगा। लोकल के लिए हमें वोकल बनना है।