मंगलवार, 10 नवंबर 2020

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में राज्य की 662 ई-पंचायत सेवा केन्द्र का को उद्घाटन किया...

 संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में राज्य की 662 ई-पंचायत सेवा केन्द्र का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ई-पंचायत सेवा केन्द्र के लाभार्थियों से ई-संवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से सभी न्याय पंचायतों में ई-सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस सेवा के माध्यम से न्याय पंचायत स्तर तक 12 प्रकार की सेवाएं लोगों को आसानी से मिल जाएंगी। काॅमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से उपलब्ध होने वाली सभी सेवाएं भी ई-पंचायत सेवा केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध रहेंगी।