मंगलवार, 3 नवंबर 2020

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने राज भवन आकर मुलाकात की...

 संवाददाता : रांची झारखंड

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से सोमवार झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने राज भवन आकर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल महोदया ने उक्त अवसर पर झारखंड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अमिताभ चौधरी से कहा कि  झारखंड लोक सेवा आयोग एक महत्वपूर्ण संस्था है। 

विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी कई रिक्तियां हैं, छात्रहित में नियुक्ति करना अनिवार्य है। साथ ही बहुत से शिक्षकों के प्रोन्नति सबंधी मामले लंबित है। अपेक्षा है कि आप इन सभी बिंदुओं पर तेजी से कार्य कर यहाँ भी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगे।