सोमवार, 23 नवंबर 2020

मुख्यमंत्री ने झारखंड बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ओपी लाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया...

 संवाददाता : रांची झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड कांग्रेस के नेता और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ओपी लाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।