शनिवार, 19 दिसंबर 2020

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय की द्वितीय बैठक हुई...

 संवाददाता : रांची झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री राहत कोष के अध्यक्ष के वित्तीय अनुदान की राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने पर सहमति बनी। 

मुख्यमंत्री राहत कोष के पूर्व सदस्यों के पदनाम को संशोधित कर नया पद नाम रखने पर सहमति दी गयी।

बैठक में राज्य के वित्त मंत्री तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राजीव अरुण एक्का, सचिव योजना-सह-वित्त विभाग तथा  मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य हिमानी पांडे एवं सचिव आपदा प्रबंधन प्रभाग तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य अमिताभ कौशल उपस्थित थे।