शनिवार, 30 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार में धान अधिप्राप्ति की समय-सीमा 21 फरवरी, 2021 तक बढ़ा दी गई...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार में धान अधिप्राप्ति की समय-सीमा 21 फरवरी, 2021 तक बढ़ा दी गई है, ताकि कोई भी इच्छुक किसान इससे वंचिन ना रहे। उन्होंने धान अधिप्राप्ति के उपरांत किसानों का भुगतान शीघ्र करने का भी निर्देश दिया।
 
 
👉मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, सेंटर फॉर इकॉनोमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनांस के निदेशक और आद्री के सदस्य सचिव शैवाल गुप्ता के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शैवाल गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह कभी भी अपने काम में कोई कमी नहीं होने देते थे। बिहार के डेवलपमेंट के लिए उनका आइडिया बहुत अच्छा था।
 
👉सात निश्चय पार्ट-2 के तहत राज्य के हर गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने राज्य में 10 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि हर वार्ड में औसतन 30 मीटर की दूरी पर लाइट लगायी जायेगी, जिसके लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है।
 
👉बिहार में 90,700 से अधिक प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं। विभागीय सचिव श्री संजय कुमार ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी। जल्द ही काउंसेलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शेड्यूल जारी की जायेगी।
 
👉सीतामढ़ी के जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले के वरीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर ने 1 फरवरी से होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2021 के संबंध में ब्रीफिंग की। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छ, शान्तिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्दश दिये।
 
👉सारण के जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले में चल रही धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को 3 दिनों तक अभियान चलाकर अधिप्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया।
 
👉मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने मड़वन व्यापार मंडल तथा मोहम्मदपुर पैक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से की जा रही धान की अधिप्राप्ति का जायजा लिया।
 
👉अररिया के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य को ससमय प्राप्त करने के संबंध में पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर उन्होंने कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
 
👉जहानाबाद के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर उन्होंने जल शक्ति अभियान का प्रतिवेदन 01 फरवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
 
👉दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने डी.एम.सी.एच. के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कुमुदिनी झा, केयर की जिला समन्वयक श्रद्धा झा एवं तीन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर्स के साथ वंडर ऐप के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
👉नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।