शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

मुख्यमंत्री से झारखंड मंत्रालय में राइट टू फूड कैंपेन एवं फिया फाउंडेशन के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मुलाकात की...

 संवाददाता : रांची झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार झारखंड मंत्रालय में राइट टू फूड कैंपेन एवं फिया फाउंडेशन के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से सिविल सोसाइटी प्री- बजट कंसल्टेशन ऑन फूड एंड सोशल सिक्योरिटी स्कीम (2021-2022) में कटौती नही करने का आग्रह किया है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्टेट फाइनेंस कमिशन जो एक संवैधानिक संस्था है उसे सक्रिय करने का निवेदन किया है। प्रतिनिधिमंडल में अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, पूर्व कुलपति विनोबा भावे विश्वविद्यालय डॉ रमेश शरण, सामाजिक कार्यकर्ता बलराम, राइट टू फूड कैंपेन की राज्य संयोजक असर्फी, फिया फाउंडेशन के स्टेट हेड जॉनसन टोपनो एवं सस्मिता जेना उपस्थित थे।