सोमवार, 1 मार्च 2021

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर 1 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के नवनिर्मित शताब्दी भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 203.94 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया गया है। इसमें 43 कोर्ट रूम, 57 चैम्बर्स और लाइब्रेरी के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लॉन का निर्माण कराया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए 10.17 करोड़ रुपये की लागत से एडवोकेट्स एसोसिएशन भवन का भी निर्माण कराया गया है।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कानून का राज कायम करना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें न्यायपालिका की भी अहम भूमिका है। यह सही आदमी के साथ अन्याय नहीं होने देती है। सभी के साथ न्याय करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि तेजी से स्पीडी ट्रायल चलता रहेगा तो राज्य में अपराध नियंत्रित रहेगा।
 
👉 मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है। सड़कों के निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और भवन के क्षेत्र में काफी काम किये गये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को लेकर हमारे पास जितने भी प्रस्ताव आते हैं, उसे वह स्वीकार करते हैं। आगे जो भी प्रस्ताव आयेगा उसे भी वह स्वीकार करेंगे।
 
👉 बिहार सरकार ने नये मुख्य सचिव की नियुक्ति करने के साथ-साथ कई आई.ए.एस. अधिकारियों का तबादला किया है। आई.ए.एस. अरुण कुमार सिंह नये मुख्य सचिव बनाये गये। आमिर सुबहानी विकास आयुक्त बनाये गये। चैतन्य प्रसाद को प्रधान सचिव, गृह विभाग के पद पर नियुक्त किया गया तथा निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। रवि मनुभाई परमार को लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। प्रेम सिंह मीणा वित्त विभाग के सचिव बनाये गये। आईएएस अधिकारी संजीव हंस को जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया एवं 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे दीपक कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाये गये।
 
👉 उद्यान महोत्सव-सह-प्रतियोगिता, 2021 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कृषि विभाग के सचिव डॉ. एन. सरवण कुमार ने कहा कि इसका मुख्य मकसद यह है कि किसानों द्वारा सबसे अच्छे उत्पाद की प्रदर्शनी करने का अवसर प्रदान करना है, ताकि अन्य किसान इसे देख कर प्रेरित हों। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी ने स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेकर साफ-सफाई को बढ़ावा देने का संदेश दिया तथा स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
 
👉 अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने आई.टी.आई. कॉलेज, फारबिसगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रिंसिपल को कॉलेज परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से कराने तथा भवन का रंग रोगन कराने एवं भंडार में सामग्रियों की सुलभता के संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिया।
 
👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खराब चापाकल की मरम्मती हेतु प्रत्येक प्रखंड के लिए दो-दो टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
👉 सीतामढ़ी की जिलाधिकारी एवं विधान सभा सदस्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया। यह सेवा P.P.P. मोड (Public Private Partnership) में उपलब्ध कराई जा रही है। बीपीएल कार्डधारियों को नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।