गुरुवार, 11 मार्च 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष मंगलवार को 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में उद्योग विभाग द्वारा प्रस्तावित इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2021 से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इथेनॉल उत्पादन को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है, इसका लाभ अब राज्य को मिलेगा और भविष्य में बिहार को काफी फायदा होगा।

👉मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इथेनॉल के उत्पादन में नये निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रस्ताव को तेजी से अंतिम रूप दें। इथेनॉल उत्पादन इंडस्ट्री स्थापित होने से राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।
 
👉मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, वर्ष 2016 में कई चीजों का प्रावधान किया गया है, ताकि निवेशकों को सहूलियत हो। राज्य में फूड प्रोसेसिंग, वुड इंडस्ट्री, एग्रीकल्चर इंडस्ट्री और कपड़ा उद्योग में काफी संभावनाएं हैं, जिन पर काम किया जा रहा है।
 
👉राज्य सरकार की पहल पर यातायात को और सुगम बनाने हेतु पथ निर्माण विभाग और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का प्रयास निरंतर जारी है। इसी क्रम में गंगा पाथ-वे से मीठापुर फ्लाई ओवर के बीच एलिवेटेड सड़क बनाने की तैयारी चल रही है। इसके निर्माण होने के बाद गंगा पाथ-वे से आने वाली गाड़ियां सीधे सचिवालय, महुली एलिवेटेड होकर दक्षिण पटना के विभिन्न इलाकों के साथ गया और जहानाबाद जा सकेंगी।
 
👉अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. की अध्यक्षता में हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने हेतु तकनीकी सर्वेक्षण दल के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉समस्तीपुर के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जीविका द्वारा संचालित रोजगार मेला से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका एवं संबंधित पदाधिकरीगण उपस्थित रहे।
 
👉सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की उपस्थिति में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिमरी पंचायत में मनरेगा अंतर्गत व्यक्तिगत लाभ योजना के तहत कुल 468 लाभार्थियों को उनके द्वारा निर्मित संरचना: 265 पशु शेड, 38 बकरी शेड, 24 मुर्गी शेड, 48 बर्मी कंपोस्ट तथा 93 खेत पोखरी हस्तगत कराये गये।
 
👉किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने धान अधिप्राप्ति एवं जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खाद्यान्न उठाव के तुरंत बाद वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
 
👉जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने महाशिवरात्रि के मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया।
 
👉कैमूर के जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों के साथ राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अप्रैल माह तक कंपाइलेशन सीट भरते हुए इसे उपलब्ध करान का निर्देश दिया।
 
👉अरवल की जिला पदाधिकारी जे. प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में राजस्व, आंतरिक संसाधन, सात निश्चय एवं जल-जीवन-हरियाली की समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान उन्होंने योजनाओं को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।