मंगलवार, 16 मार्च 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ के अवसर पर बिहार राज्य के सभी उपभोक्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उहोंने कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक उन्नति एवं तकनीकी विकास के साथ-साथ तकनीकी रूप से जटिल उत्पादों एवं सेवाओं का बाजार में आगमन एक सतत प्रक्रिया है, इसलिए हितों की रक्षा हेतु उनका सजग एवं जागरूक होना नितांत आवश्यक है।

👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मद्य, निषेध एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक की गयी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कार्यान्विंत की जा रही योजनाओं की जानकारी ली।
 
👉पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने आंतरिक संसाधन की माहवार एवं वार्षिक लक्ष्य/उपलब्धि एवं राजस्व मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन दाखिल खारिज, अभियान बसेरा, ऑपरेशन दखल दहानी सहित कई अन्य विषयों से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
 
👉सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने निकासी एंव व्ययन पदाधिकारी एवं मेकर के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने HRMS एप्लीकेशन के सर्विस बुक एन्ट्री एंव करेंट एन्ट्री मॉड्यूल में सेवापुष्ट की प्रविष्टि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉बेतिया के जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूर्व में दिये गये निर्देश के अन्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण में अच्छी प्रगति हुई है।
 
👉बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना एवं पानी रखने हेतु सामाजिक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपने-अपने घरों के छतों पर दाना-पानी रखने हेतु अपील की।
 
👉नवादा के जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने बिहार दिवस (22 मार्च 21) के अवसर पर सभी जीविका दीदियों एवं विद्यार्थियों के बीच मुख्यमंत्री बिहार के ‘संदेश पत्र’ का वितरण किया।
 
👉अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की गयी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्ता के अनुसार ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।
 
👉मगध प्रमंडल के आयुक्त, गया की अध्यक्षता में वन क्षेत्रों में विकास योजनाओं हेतु भूमि उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। उन्होंने मगध प्रमंडल से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को कार्ययोजना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।