मंगलवार, 16 मार्च 2021

उत्तराखंड एक झलक में, उत्तराखंड की प्रमुख खबरें…

 संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 

उत्तराखंड एक झलक में, उत्तराखंड की प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री ने वन प्रबंधन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य में 10 हजार वन प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से तैनात किए जाने का निर्णय लिया है । मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 10 हजार वन प्रहरियों में से 5 हजार महिला वन प्रहरियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का फ़ैसला लिया गया है, जिससे उत्तराखंड में महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को रूड़की, हरिद्वार में इप्रो ग्लोबल लिमिटेड की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज महिलाएं शिक्षा, उद्यम, कारोबार, रोजगार, चिकित्सा, इंनियरिंग, राजनीति, वकालत, प्रशासन व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुझे मेहनतकश महिलाएं बहुत प्रभावित करती हैं। कहा कि महिलाओं की अभूतपूर्व सफलताओं के सैकड़ों उदाहरण हैं। विश्व के कई देशों में महिलाएं राष्ट्राध्यक्ष व प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पदों पर आसीन हंै। उनका वन संघर्षमय जरूर है लेकिन प्रेरणादायक है। भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम हो या मिलिट्री पुलिस सभी चुनौतीपूर्ण जगहों पर महिलाएं पुरूषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उत्तराखंड में तो मातृशक्ति सामाज के साथ साथ अर्थ व्यवस्था की भी रीढ़ है।

मुख्यमंत्री ने आज सचिवालय में वनाग्नि प्रबंधन की बैठक लेते हुए कैम्पा के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि को यथाशीघ्र क्षेत्रों तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि शमन के दौरान मृतक कार्मिकों और स्थानीय नागरिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जंगलों की आग की रोकथाम के लिए जरूरी सभी उपकरणों की व्यवस्था के साथ ही फायरलाईन की माॅनिटरिंग के लिए ड्रोन के जरिए सर्वे कराने तथा आपदा प्रबंधन विभाग को वनाग्नि शमन के लिए हेलीकाप्टर की भी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनों को बचाने के लिए वन पंचायतों और स्थानीय लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है। समय पर उनके हक हकूक उन्हें दिए जाएं। वनाग्नि प्रबंधन में अधिकारी ऐसी योजना बनाएं जिसमें पांच हजार महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हो। उन्होंने फोरेस्ट फायर कन्जरवेंसी सिस्टम को विकसित कर आमजन में व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिए।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से राजभवन में सोमवार को एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए चयनित जनपद उत्तरकाशी निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल ने भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियां बहादुर हैं और अपनी मेहनत के बल पर आज हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कहा कि सविता ने साबित कर दिया है कि आर्थिकी रूप से कमजोर बच्चे भी अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बना सकते हैं। उन्होंने सविता को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। कहा कि सविता का चयन इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए होने से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल ने एवरेस्ट मैसिफ अभियान के लिए जाने पर सविता कंसवाल और पिथौरागढ़ के मनीष कसनियाल को शुभकामनाएं देते हुए मां गंगा व बाबा विश्वनाथ से अभियान की सफलता की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सभी सचिवों को निर्देश दिये कि समय-समय पर अपने विभागों की कार्यप्रगति का स्थलीय निरीक्षण करें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सड़कों के सुधारीकरण का कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। 31 मार्च तक तोताघाटी में सड़क सुधारीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। यात्रा मार्गों पर वाॅटर एटीएम की व्यवस्था के लिए जल्द कार्ययोजना बनाने के साथ ही पानी के टैंकर की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जोशीमठ, गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग एवं यात्रा की दृष्टि से अन्य प्रभावित स्थानों पर सड़क से सबंधित कार्यों में ते लाई जाए। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा सुचारू रूप से मिले। टिकट वितरण में पारदर्शिता रखी जाए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान हेली ऐबुंलेंस सेवा एवं 108 एबुंलेंस की समुचित व्यवस्था हो। केदारनाथ एवं यमुनोत्री में ईसी एवं कार्डियोलॉजिस्ट की समय पर तैनाती की व्यवस्था की जाए। ऑक्सीजन, आईसीयू एवं वेंटिलेटर की भी पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय। हेमकुंड में भी स्ट्रीट लाईट की उचित व्यवस्था हो, इसके लिए जल्द तैयारी की जाय।