गुरुवार, 4 मार्च 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कुल 42 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई। कैबिनेट ने छात्रवृत्ति देने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की 75% उपस्थिति की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा अनुदानित हाईस्कूलों व इंटर के आधार पर दी जानेवाली राशि की स्वीकृति दी है। ऐसे स्कूलों और इंटर कॉलेजों के लिए 842 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं।

👉दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग लगातार काम कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चालकों की ट्रेनिंग के लिए संस्थानों का निर्माण कराया जा रहा है। ट्रेंड डाइवर ही गाड़ी चलाएंगे तो दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। राष्ट्रीय स्तर पर भी इसके लिए निर्णय किया गया है। इसके संबंध में कमिटी बनायी गई है।
 
👉मुख्यमंत्री ने कहा कि इथेनॉल के निर्माण के लिए कार्य किये जा रहे हैं। गन्ना से चीनी के साथ-साथ राज्य में इथेनॉल का भी उत्पादन होगा। पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि लोगों के लिए इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हो गई है, लोग इससे प्रेरित होंगे।
 
👉सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सोशल मीडिया कम्युनिकेशन हब की स्थापना की है। विभाग ने कोरोना के फैलने के साथ ही इससे बचाव के लिए जन जागरूकता हेतु सभी स्तरों पर काम शुरू कर दिया है। इसका मुख्य मकसद नागरिकों से विचारों का आदान-प्रदान करना है।
 
👉पटना के जिलाधिकारी ने गर्मी के दौरान पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु जिलांतर्गत करीब 800 सर्वेक्षित चापाकलों की मरम्मती के लिए 46 टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
👉कृषि विभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत ‘वैकल्पिक फसलों, टपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं अन्य नई तकनीकों का प्रयोग’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य के किसानों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
 
👉नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने महुली पंचायत के सिसवां ग्राम में समुदायिक पुस्तकालय एवं सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु आम लोगों को जागरूक किया।
 
👉अरवल की जिला पदाधिकारी जे. प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के संबंध में बैठक की गई। इस मौके पर उन्होंने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों एवं निर्वाची पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉सीतामढ़ी की जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय के विमर्श कक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉जहानाबाद के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में बाल पंजी का संधारण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शिक्षकों के उन्मुखीकरण हेतु शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक की गई। इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों आवश्यक निर्देश दिया।
 
👉भोजपुर के जिला पदाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्य एवं अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्दश दिया।
 
👉गया के जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना अंतर्गत मत्स्य व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के बीच चार और तीन चक्का वाहन एवं मोपेड सह आइस बॉक्स का वितरण किया।