शनिवार, 6 मार्च 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समाज के हर तबके के लोगों के लिए काम किया जा रहा है। जो हाशिये पर हैं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का भाव रहे, इसी दृष्टिकोण से साथ मिलकर काम करना है।
 
👉मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में जल्द ही 6510 कर्मियों की नियुक्ति होगी। इनमें 1760 अमीनों की नियुक्ति की प्रक्रिया जून तक पूरी हो जाएगी। इसके अलावा 4350 कर्मचारियों और 400 राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया 6 महीनों में पूरी कर ली जाएगी। विभागीय मंत्री रामसूरत कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की।
 
👉पटना के जिलाधिकारी ने विद्यालयों में बच्चों के नामांकन अभियान के सफल आयोजन हेतु शिक्षा विभाग, आई.सी.डी.एस. एवं जीविका के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर 08 से 20 मार्च तक बच्चों के नामांकन हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
 
👉मधुबनी के जिला पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 7 निश्चय, पंचायत चुनाव की तैयारी एवं अन्य विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित बैठक में शामिल हुये।
 
👉बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर ने अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव में डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉अरवल की जिला पदाधिकारी जे. प्रियदर्शिनी ने बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया एवं बालू बंदोबस्त धारियों को सीमांकन, खनन तथा चालान संबंधी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉समस्तीपुर के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणपुर प्रखंड स्थित मनरेगा भवन में हर घर नल का जल योजना, नाली गली योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आपूर्ति तथा लोक शिकायत निवारण की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉शेखपुरा की जिलाधिकारी इनायत खान ने पंचायत आम निर्वाचन, 2021 की तैयारी की समीक्षा की एवं कोषांगों का गठन किया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉भोजपुर के जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर सदर अस्पताल के अधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी अस्पताल प्रबंधक तथा सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित रहे।
 
👉किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में भारतीय खेल प्राधिकरण, विशेष प्रशिक्षण केंद्र (साई एसटीसी) के संचालन तथा प्रशिक्षण एवं अन्य बिन्दुओं पर गहन समीक्षा की गई। इस मौके पर विनीत कुमार, क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी), भारतीय खेल प्राधिकरण, नेताजी सुभाष पूर्वी मौजूद रहे।