रविवार, 7 मार्च 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीपीएस कॉलेज में प्रतिमा अनावरण सह उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने ठाकुर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में राज्य सरकार की तरफ से किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो मदद की जाएगी।
 
👉मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय ‘हर घर नल का जल’ के अंतर्गत लगाये गये मोटर, नल, पाईप, बिजली उपकरणों के संचालन एवं रख-खाव हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, दीघा में बिहार कौशल विकास मिशन एवं प्रशिक्षण सह शोध केंद्र, प्रांजल के बीच समझौता पत्र हस्तांतरित कर प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया।
 
👉जल संसाधन मंत्री संजय कमार झा ने अधिवेशन भवन, पटना में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य के कार्यान्वयन के संबंध में कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर विभागीय सचिव संजीव हंस और अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
 
👉पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पंचायत आम चुनाव, 2021 की तैयारी हेतु अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विहित प्रक्रिया एवं प्रावधान के अनुरूप चुनाव की आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
 
👉सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कोशी तटबंध के अंदर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडूमर पंचायत में बंद पड़े अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने आई.सी.डी.एस. के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रम की समीक्षा की तथा लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया।
 
👉अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. की अध्यक्षता में मत्स्य टास्क फोर्स की बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालन, मखाना एवं बत्तख पालन को बढ़ावा देने के संबंध में पदाधिकारियों को बेहतर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, आंगनबाड़ी, ग्राम परिवहन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, शौचालय निर्माण के साथ-साथ आगामी पंचायत चुनाव की तैयरियों, मतदाता सूची एवं बूथ की स्थिति से संबंधित समीक्षा की।
 
👉किशनगंज के जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभी प्रशाखाओं के प्रधान लिपिक की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिया।
 
👉समस्तीपुर के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीओ आईसीडीएस एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
 
👉सिवान के जिला पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय ने आगामी बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक की। अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
👉वैशाली की जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एच.आर.एम.एस.एंट्री, नामांकन ‘प्रवेशोत्सव’ का आयोजन और कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।