शुक्रवार, 19 मार्च 2021

जेएससीए स्टेडियम में मुख्यमंत्री एकादश बनाम विधानसभा अध्यक्ष एकादश मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन...

 संवाददाता : रांची झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जेएससीए स्टेडियम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री एकादश बनाम विधानसभा अध्यक्ष एकादश मैत्री क्रिकेट मैच भाग लिया। मुख्यमंत्री एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 12 ओवर में 73 रन बनाया। 

मुख्यमंत्री एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 4 रन, विधायक प्रदीप यादव 21 रन, विधायक विकास सिंह मुंडा ने 13 रन, विधायक इरफान अंसारी ने 1 रन, विधायक अनूप सिंह ने 7 और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नाबाद 11 रन बनाये।

विधायक अमित मंडल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार

मुख्यमंत्री एकादश द्वारा दिए गए 73 रनों का पीछा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष एकादश ने 10 ओवर में 74 रन बना कर विजेता बना। विधानसभा अध्यक्ष एकादश की ओर से सबसे अधिक विधायक अमित मंडल ने 26 रन बनाये। मंडल को मैन ऑफ द मैच और विधायक रणधीर सिंह को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।