मंगलवार, 9 मार्च 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की अभिन्न हिस्सा हैं तथा अपनी प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान बना रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रत्यनशील है ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।


👉अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष अभियान के तहत बिहार में एक लाख से अधिक महिलाओं को कोरोना वैक्सीन दिया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी खास तैयारी कर रखी थी। इस अभियान में 87,438 आशा कार्यकर्ता एवं 4,253 आशा फैसीलिटेटर ने अपना सहयोग दिया।
 
👉स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत एवं BMSICL के एमडी प्रदीप कुमार झा मौजूद रहें।
 
👉शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2021-22 के अन्तर्गत सम्पूर्ण राज्य में नामांकन के लिए विशेष अभियान ‘प्रवेशोत्सव’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान 8 मार्च से 20 मार्च 2021 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच होने के बावजूद किसी कारणवश विद्यालय की औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गये हो, उनका नामांकन राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित किया गया है।
 
👉सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत आयुष्मान पखवारा के 31 मार्च 2021 तक विस्तारित अवधि में अधिक से अधिक लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड सृजित किये जाने हेतु समीक्षा बैठक की तथा संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉अररिया के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने नशा मुक्त भारत अभियान-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉सीतामढ़ी की जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में सातवीं आर्थिक गणना के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में लोक शिकायत के द्वितीय अपील की बैठक की गयी। इस दौरान उन्होंने कुल 7 मामलों की ऑन द स्पॉट सुनवाई की।
 
👉गया के जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने मोहनपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े शिकायतों तथा समस्याओं के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित जांच पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉अरवल की जिलाधिकारी जे. प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा), 2003 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके प्रभावी नियंत्रण को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।
 
👉समस्तीपुर के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मद्य निषेध एवं उत्पाद संबंधी समीक्षात्मक बैठक की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक रेल, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन प्रभारी पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं मद्य निषेध और उत्पाद से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।