सोमवार, 24 फ़रवरी 2020

मुख्यमंत्री आवास में सामाजिक, आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र के सचिव और उपाध्यक्ष ने शिष्टाचार मुलाकात की...

संवाददाता : रांची झारखंड


      हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में सामाजिक, आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र के सचिव अयोध्या नाथ मिश्र और उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को झारखंड के बजट और योजना का बृहद ज्ञापन समर्पित किया। इसमें राज्य की कृषि , सिंचाई , रोजगार, महिला समृद्धि, उत्खनन और ग्रामीण विकास समय कई और सेक्टर के विकास को लेकर अगले 5 साल का रोड मैप है। मुख्यमंत्री ने कहा  कि आगामी बजट को तैयार करने के सिलसिले में इस रोडमैप में दिए गए सुझावों पर विचार किया जाएगा।