गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का आरोप ,सालभर में अराजकता के हालात , कांग्रेस की दलील, जल्द देंगे इसका भी जवाब...

संवाददाता : रायपुर छत्‍तीसगढ़


      छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की चिठ्ठी के बाद बड़े पैमाने पर शिक्षकों के हुए तबादले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गए है | पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने  कांग्रेस पर हमला करते हुए सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाया है | डाक्टर रमन सिंह ने पुनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि संगठन के नेता यदि ट्रांसफर करने लगेंगे, तो राज्य की स्थिति क्या होगी ? इससे अराजकता के हालात पैदा हो जाएंगे। 



उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ही नहीं बल्कि हर विभागों में ट्रांसफर का राजनीतिकरण हो रहा है | उनके मुताबिक कर्मचारियों का चुन चुनकर ट्रांसफर किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि ऐसा आज तक नहीं हुआ कि वैचारिक तमगा लगाकर किसी का तबादला कर दिया गया हो | उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इस तरह से अधिकारी-कर्मचारियों को बदनाम कर रही है।   


 इस पत्र को आधार बनाकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए | उधर शिक्षा विभाग की दलील है कि जिला शिक्षा अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों के नियमानुसार तबादले किये गए है | एक अफसर के मुताबिक कई वर्षों से एक ही स्थान में जमे ज्यादातर कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। उनकी नियुक्ति नियानुसार की गई है।  


उधर मुख्यमंत्री रमन सिंह के हमले को लेकर न्यूज टुडे छत्तीसगढ़ से बातचीत करते हुए पार्टी प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि जल्द ही इसका जवाब दिया जाएगा | उन्होंने बताया कि पार्टी प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंच चुके है और विचार विमर्श जारी है।