शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने प्रदेश के सभी तकनीकी संस्थानों में खाली पदों को जल्द भरने का फैसला किया है। मंत्री डॉ अशोक चौधरी के निर्देश के बाद सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में 2451 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। विभाग ने नियुक्ति संबंधी रोस्टर को अंतिम रूप से तैयार कर लिया है।

👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में श्रम संसाधन विभाग युवाओं के रोजगार को ध्यान में रखते हुए मार्च में राज्य स्तरीय पोर्टल शुरू करेगा। विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि नये पोर्टल पर रोजगार संबंधी सभी जानकारियां नियमित रूप से दी जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार खोजने में परेशानी नहीं होगी और वे गलत विज्ञापन के चक्कर में नहीं फंसेगे। पोर्टल पर बिहार सहित देश के सभी राज्यों में खाली पदों की जानकारी दी जाएगी।
 
👉 मानसून, 2021 की तैयारी के संबंध में बुधवार को प्रबंध निदेशक, बुडको और नगर आयुक्त, पटना के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड सभागार में पहली बैठक की गई। जल-जमाव से राहत दिलाने की बेहतर तैयारी हेतु को-ऑर्डिनेशन और कम्युनिकेशन के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने दनियावां बाईपास एन.एच. 30ए के निर्माण कार्य में आ रही समस्या का समाधान करने एवं किसानों से बातचीत करने हेतु परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी तथा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
 
👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने रतनी फरीदपुर प्रखंड के नौआवां पंचायत के विभिन्न वार्डों में जन कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।
 
👉 बक्सर के जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में आपूर्ति चयन समिति की बैठक की गई। बक्सर अनुमंडल अन्तर्गत कुल 26 रिक्तियों के विरूद्ध 20 अनुज्ञप्ति के लिए नामों की अनुशंसा की गई।
 
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ.आदित्य प्रकाश ने बुनियाद केंद्र, सक्षम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजन सेवा एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने वारसलीगंज प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैश बुक की जांच की। साथ ही एस.एफ.सी. गोदाम, आर.टी.पी.एस. काउंटर और निर्माणाधीन आई.टी. भवन का भी निरीक्षण किया।
 
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने समेकित बाल विकास परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेविका और सहायिकाओं के टीकाकरण की प्रगति की भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 भोजपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय में E-Epic Kiosk का उद्घाटन किया। E-Epic की सुविधा वेबसाइट http://voterportal.eci.gov.in, http://nvsp.in एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
 
👉 खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कृषि, पशुपालन और मत्स्य संबंधी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
 
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कसबा प्रखंड में विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लखना पंचायत में औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना के तहत आत्मनिर्भर बैग उत्पादक समूह का शुभारम्भ किया।