रविवार, 28 फ़रवरी 2021

उत्तराखंड एक झलक में, उत्तराखंड की प्रमुख खबरें…

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड

उत्तराखंड एक झलक में, उत्तराखंड की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री का शनिवार को रानीखेत के खेरना एवं उपराड़ी में लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उपराड़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का 18 मार्च को 4 साल का कार्यकाल पूर्ण हो जायेगा। इस दौरान राज्य सरकार ने जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए अनेक प्रयास किये। सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अनेक कार्य किये गये हैं। राज्य बनने के बाद 17 साल में सड़कों का जितना निर्माण हुआ, लगभग उतनी सड़कें पिछले 3 साल एवं 10 माह में बनाई गई। महिलाओं के सिर से घास के बोझ को हटाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री घसियारी योजना शुरू की जा रही है। ग्रामीण आर्थिकी में सुधार के लिए अलग-अलग थीम पर ग्रोथ सेंटर विकसित किये जा रहे हैं। कृषकों को 3 लाख तक का एवं स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रू. तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।
 
 
मुख्यमंत्री ने शनिवार नैनीताल में सूखाताल के पुनर्जीवन सहित 42 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने नैनीताल में एक नई परंपरा घरैकि पहचान, चेलिक नाम का शुभारंभ किया। इस परंपरा के तहत 8000 घरों का चयन कर परिवार की सबसे छोटी बेटी के नाम पर ऐपण कला से निर्मित उस घर की पट्टिका लगाई जाएगी।
 
प्रथम चरण में इसकी शुरूआत नैनीताल नगरपालिका और जिले के विकासखंडों की एक-एक ग्राम पंचायत से की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्रीजी ने भवाली में 300 वाहनों की पार्किंग, कचहरी परिसर में 400 वाहनों की बहुमंजिला पार्किंग व फासी गधेरा में 100 वाहनों की पार्किंग का निर्माण करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में नैनीताल के सांसद अजय भट्ट, बाल विकास राज्यमंत्री, विधायक नैनीताल संजीव आर्य, विधायक लालकुआं नवीन दुमका, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बेला तोलिया, जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
 
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ.राजीव कुमार ने शनिवार मुख्यमंत्री से भेंट की। दोनों के मध्य उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार की परियोजनाओं के लिए केंद्र की परियोजनाओं की भांति डिग्रेडेड फाॅरेस्ट लैंड पर क्षतिपूर्ति पौधरोपण की अनुमति दी जानी चाहिए साथ ही फाॅरेस्ट क्लीयरेंस के लिए जरूरी औपचारिकताओं का सरलीकरण किया जाना चाहिए। उन्हें चमोली में आई आपदा और संचालित सर्च रेस्क्यू आपरेशन व राहत कार्यों की भी जानकारी दी। डाॅ.राजीव कुमार ने राज्य में एसडीजी के लिए माॅनिटरिंग सेल बनाने का सुझाव दिया। साथ ही प्रदेश को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
 
 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उससे इस बार कई मिथक भी टूटने वाले है। कार्यकर्ताओं से  संवाद करने के लिए प्रदेश भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का  तीर्थ नगरी ऋषिकेश विधानसभा पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नटराज चैक से भाजपा युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। नटराज चैक से लेकर भारत मंदिर तक  कई स्थानों पुष्प वर्षा के साथ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर  पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में उत्तराखंड सरकार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही है और इस बार भारतीय जनता पार्टी सारे मिथक तोड़ देगी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी और  ये कार्य कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत ही प्राप्त होगा। श्री भगत ने कहा जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है देश का वातावरण बदला है आज चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है भ्रष्टाचार का कहीं नामों निशान नही है। देश व प्रदेश में बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं उत्तराखंड में भी ऑल वेदर रोड कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं आयुष्मान योजना से करोड़ो गरीबो का मुफ्त इलाज हुआ है ।भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिये अनेको कार्य किये है।
 
 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा की ऋषिकेश विधानसभा में 100 करोड़ से अधिक विकास कार्य हुए हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित  कर रही हैं। पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं का अधिकार और महिला समूह  को पांच लाख  तक का ब्याज मुक्त ऋण इसका उदाहरण है।  ग्रोथ सेंटरों  में भी महिलाओं की भूमिका अग्रणी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और सरकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
 
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल  प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल सुरेंद्र मोगा, करण वोहरा देवेंद्र सकलानी इंदर कुमार  गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल ,सुदेश कंडवाल , तरुण मित्तल कमलेश उनियाल,  संपूर्ण सिंह रावत, विपुल मंडोली, शिव कुमार गौतम, पंकज शर्मा,राजेश जुगलान दिनेश सती गणेश रावत अरविंद चैधरी नरेंद्र रावत, राम बहादुर छेत्री,सत्य पाल सैनी प्रशांत कुमार, प्रशांत चमोली, संजीव चैहान, प्रिंस रावत, विजय जुगलान अमन कुकरेती भारत मनचंदा ममता नयाल चिराग गुलेरिया हिमांशु संगतानी  सुमित पंवार, रवि शर्मा, नीलम चमोली सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।