शनिवार, 13 मार्च 2021

उत्तराखंड एक झलक में, उत्तराखंड की प्रमुख खबरें…

 संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 

उत्तराखंड एक झलक में, उत्तराखंड की प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित की गई। राज्य मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन अवधि के दौरान एपिडेमिक एक्ट व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रदेश भर में दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने का निर्णय लिया है।इसके अलावा राज्य मंत्रिमंडल ने वर्ष 2016 के बाद बनाए गए विकास प्राधिकरणों को लेकर निर्णय लिया है कि वर्ष 2016 से पूर्व की स्थिति बनी रहेगी और प्राधिकरणों का मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार स्थगित रहेगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल की एक उपसमिति बनाई गई है जिसके अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री Bansidhar Bhagat और सदस्य कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal व अरविंद पांडेय होंगे।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल के नए सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में Satpal Maharaj, Bansidhar Bhagat, Dr Harak Singh Rawat, Bishan Singh Chuphal, यशपाल आर्य, Arvind Pandey, Subodh Uniyal एवं  Ganesh Joshi को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। डाॅ Dr Dhan Singh Rawat, Rekha Arya राज्यमंत्री - स्वतंत्र प्रभार व स्वामी Swami Yatishwarananda को राज्य मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य व मुख्यमंत्री  Tirath Singh Rawat ने कैबिनेट में शामिल सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कौशिक को बधाई और शुभकामनायें दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने आत्मनिर्भर भारत की जो कल्पना की थी, उसे मोदी सरकार पूर्ण करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहा है।
 
देहरादून में आजदी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हमने आजाद भारत में जन्म लिया, लेकिन वे लोग जिन्होंने इस देश को आजादी दिलाई।उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आजादी के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि आजादी के उन मतवालों का बस एक ही सपना था देश को आजाद कराना। उनके मन में एक ही पीड़ा थी। देश को आजाद करा सकें।