शुक्रवार, 26 मार्च 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा पटना शहर स्थित आर.ब्लॉक गोलम्बर से जी.पी.ओ. गोलम्बर तक फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया। इसके शुरू होने से अब हवाई अड्डा से गांधी मैदान की दूरी मात्र 10 मिनट में तय करना संभव हो गया।

👉 फ्लाईओवर लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आर. ब्लॉक से जीपीओ तक का काम पूरा हो गया। हमारा काम विकास का है। इसके लिए उन्होंने पथ निर्माण विभाग को विशेष तौर पर बधाई दी।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुये।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. पंडित रामानन्द तिवारी की जयंती के अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
👉 नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पकरीबरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मड़वा के कैम्प में कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉 कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर अरवल जिला प्रशासन तत्पर है। जिला पदाधिकारी सु जे.प्रियदर्शिनी ने कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में समीक्षा बैठक की तथा संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान बताया गया कि 1 अप्रैल, 2021 से 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
 
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर ने सदर अस्पताल में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर के साथ-साथ डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। इस सेंटर में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
 
👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कृषि कार्यालय परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका द्वारा आयोजित रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कई युवकों को नियोजन पत्र दिया।
 
👉 अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी, 2021 का उद्घाटन किया। जिले के सभी प्रखण्डों से आये हुए प्रगतिशील किसानों ने अपने उत्कृष्ट उत्पाद की प्रदर्शनी लगायी।
 
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में एईएस समन्वय समिति की बैठक की गई। इस दौरान विभिन्न कोषांगों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुये कहा कि टीम बनाकर सभी पीएचसी का औचक निरीक्षण कराना सुनिश्चित करायें एवं निरीक्षण प्रतिवेदन भी उपलब्ध करायें।