बुधवार, 8 अप्रैल 2020

तमिलनाडु में फसी झारखंड की 200 लड़कियां अब सुरक्षित, उनके रहने और खाने की की गई समुचित व्यवस्था...

संवाददाता : रांची झारखंड


       मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु के एक गारमेंट फैक्ट्री में लॉक डाउन के समय झारखंड की 200 लड़कियों से मार पीट कर काम लिए जाने वाली खबर पर संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार के स्थानिक आयुक्त, दिल्ली को इस मामले हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निदेश दिया।



जिस पर कार्रवाई करते हुए स्थानिक आयुक्त, दिल्ली ने सूचित किया है कि इस हेतु कार्रवाई की गई एवं सभी लड़कियों को सुरक्षित रखा गया है।  साथ ही उनके रहने और खाने की समुचित व्यवस्था भी कर दी गई है।